भोपाल/छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा नई दिल्ली में ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026’ से सम्मानित मध्यप्रदेश के शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि शिक्षकों को मिला यह सम्मान पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव और उपलब्धि का विषय है। शिक्षकों की उत्कृष्ट सेवाओं और समर्पण को राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान प्रदेश की समृद्ध शैक्षणिक परंपरा का भी सम्मान है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार शिक्षकों की प्रतिभा, मेहनत और विद्यार्थियों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सम्मानित करता है। शिक्षकों के समर्पण से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिल रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी सम्मानित शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य, निरंतर सफलता और शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह योगदान देते रहने की कामना की।
