जुन्नारदेव में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाईएसडीओपी सोनम पाटिल की मौजूदगी में दो स्थानों पर दबिश, महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
जुन्नारदेव में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
एसडीओपी सोनम पाटिल की मौजूदगी में दो स्थानों पर दबिश, महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

सच की आंखें न्यूज़ जुन्नारदेव। क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीओपी सोनम पाटिल की मौजूदगी में पुलिस टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर एक युवक एवं एक महिला को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।
पहली कार्रवाई शहर के राजा रेस्टोरेंट के पीछे की गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ऑरेंज रंग के कपड़े के थैले में रखी देशी सफेद मदिरा की 12 सीलबंद क्वार्टर (निब), जिसकी कीमत करीब 1,200 रुपये बताई गई है, जब्त की। मामले में अपराध क्रमांक 366/2026 के तहत धारा 34(1)(अ) आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया।वहीं दूसरी कार्रवाई थाना जुन्नारदेव क्षेत्र के वार्ड आमाढाना में की गई। यहां पुलिस ने एक महिला के कब्जे से सफेद रंग के प्लास्टिक थैले में रखी देशी प्लेन मदिरा की 11 सीलबंद क्वार्टर (निब) जब्त की, जिसकी कीमत करीब 1,100 रुपये बताई गई है।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में सख्त संदेश गया है। कार्रवाई में एसडीओपी सोनम पाटिल, उप निरीक्षक पूनम उईके, एसडीओपी कार्यालय स्टाफ से प्रधान आरक्षक बंटी कंटाले, आरक्षक महेंद्र एवं वाहन चालक आरक्षक संदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default