महापौर विक्रम अहके ने नगरवासियों को दी दो हैवी वाहनों की सौगात
विधिवत पूजन-अर्चन कर नगर सेवा के लिए किए समर्पित, निगम के कार्यों को मिलेगी नई गति
छिंदवाड़ा। नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा द्वारा अपने संसाधनों को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में निगम के बेड़े में शामिल हुए दो हैवी वाहनों का महापौर विक्रम अहके ने विधिवत पूजन-अर्चन कर नगर सेवा के लिए समर्पण किया।
इन वाहनों की उपलब्धता से निगम के विभिन्न मैदानी कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही, आवश्यकता के अनुसार स्वच्छता, जल व्यवस्था, सड़क, नाली, वर्षा जल निकासी एवं अन्य नागरिक सेवाओं से जुड़े कार्यों में इनका उपयोग किया जा सकेगा।
नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर
नगर निगम द्वारा शहर के लगातार विस्तार और बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए मैदानी अमले को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। आधुनिक एवं सक्षम वाहनों की उपलब्धता से विभिन्न कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने में सुविधा मिलेगी।
विशेष परिस्थितियों और आपात स्थिति के दौरान भी इन वाहनों का उपयोग नगरहित में किया जा सकेगा। इससे निगम की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ ही नागरिक सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
नगरहित में संसाधनों का प्रभावी उपयोग
नगर निगम का उद्देश्य उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। दोनों हैवी वाहनों के नगर सेवा के लिए समर्पित किए जाने से निगम के अधिकारी-कर्मचारियों में उत्साह देखा गया।
इस अवसर पर नगर निगम सभापति चंद्रभान देवरे, संजीव रंगू यादव, मनोज कुशवाहा, माइकल पहाड़े, बंटी उइके, परमार रघुवंशी, बलराम साहू, वरिष्ठ नेता मनोज सक्सेना, अंकित डेहरिया, सिद्धार्थ सिंगारे सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
