सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से दो मरीजों को मिली 70 हजार की आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वेच्छानुदान निधि से स्वीकृत की सहायता राशि
छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू के निवेदन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा निवासी दो मरीजों के इलाज के लिए अपनी स्वेच्छानुदान निधि से कुल 70 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इस सहायता से दोनों मरीजों के उपचार में आर्थिक सहयोग मिल सकेगा।
जानकारी के अनुसार, छिंदवाड़ा निवासी सुमित पिता अशोक यादव को 50 हजार रुपये तथा हियांश पिता सचिन जामुलकर को 20 हजार रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है। दोनों मरीजों के परिजनों ने आर्थिक सहायता स्वीकृत होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं सांसद बंटी विवेक साहू के प्रति आभार व्यक्त किया है।
बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर दोनों मरीजों के इलाज में आर्थिक परेशानी की जानकारी मिलने पर सांसद बंटी विवेक साहू ने उनके आवेदनों के साथ मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सहायता राशि स्वीकृत करने का निवेदन किया था। सांसद के इस निवेदन पर मुख्यमंत्री ने स्वेच्छानुदान निधि से दोनों मरीजों के लिए कुल 70 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की।
सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा जरूरतमंद मरीजों को उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे मरीजों को इलाज में सहयोग मिल सके।
