एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा कीर्तिमान : मुख्यमंत्री डॉ. यादवमुख्यमंत्री ने एयर राइफल वूमेन्स टीम के रजत पदक जीतने पर खिलाड़ियों को दीं शुभकामनाएं

एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा कीर्तिमान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने एयर राइफल वूमेन्स टीम के रजत पदक जीतने पर खिलाड़ियों को दीं शुभकामनाएं

भोपाल/छिन्दवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि एशियन गेम्स-2026 में भारत की बेटियों ने कीर्तिमान स्थापित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर एशियन गेम्स में 10 मीटर एयर राइफल वूमेन्स टीम के फाइनल इवेंट में रजत पदक जीतने पर एलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कर एवं विदरसा के. विनोद को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की यह उपलब्धि युवाओं को प्रेरित करने के साथ ही देश के करोड़ों खेल प्रेमियों को उत्साह से भर देने वाली है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने