श्री राधाष्टमी पर्व का भव्य आयोजन आज, मेधावी छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान

श्री राधाष्टमी पर्व का भव्य आयोजन आज, मेधावी छात्र-छात्राओं का होगा सम्मान

छिन्दवाड़ा। श्री राधाष्टमी पर्व का आयोजन शनिवार को श्री राधाकृष्ण मंदिर, पुराना आरटीओ, परासिया रोड छिंदवाड़ा में किया जाएगा। आयोजन में श्रद्धालुओं को सहपरिवार शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

गौली समाज के जिलाध्यक्ष श्री विनोद यदुवंशी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे पूजन-अर्चन के साथ होगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले गौली समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक भजन कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें भजनों के माध्यम से भगवान श्री राधा-कृष्ण की भक्ति एवं आराधना की जाएगी। इसके बाद शाम 5 बजे आरती एवं महाप्रसाद का आयोजन होगा।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर श्री राधाष्टमी पर्व में सहभागी बनने तथा भगवान श्री राधा-कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने