विकासखंड परासिया में बीएसडब्ल्यू-एमएसडब्ल्यू विद्यार्थियों ने मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती
जन अभियान परिषद ने शासन की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का लिया संकल्प
परासिया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजीव भावरकर के मार्गदर्शन में विकासखंड परासिया में बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू के विद्यार्थियों तथा परामर्शदाताओं की उपस्थिति में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष शिवपुरी श्री देवी पाल सहित श्री मुकेश सालवंशी, श्री देवीसिंह राजपूत, बीजागोरा सरपंच श्री गुरूपाल भलावी एवं श्री भगतलाल धुर्वे उपस्थित रहे।
विकासखंड समन्वयक श्री संजीव भावरकर ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डालते हुए ‘संकल्प सेवा अभियान’ की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र हितग्राहियों तक उनका लाभ पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि श्री देवी पाल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन एवं उनके विचारों पर विस्तार से जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं ने शासन की योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने तथा जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन श्री शंकर राम प्रजापति ने किया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था से श्री देवीसिंह राजपूत, श्री मनेश भलावी, सभी परामर्शदाता एवं बीएसडब्ल्यू-एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।