मध्यप्रदेश को मिली रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगातकटनी-पेंड्रा रोड चौथी और बिलासपुर-पेंड्रा रोड तीसरी रेल लाइन को मंजूरी

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

मध्यप्रदेश को मिली रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात

कटनी-पेंड्रा रोड चौथी और बिलासपुर-पेंड्रा रोड तीसरी रेल लाइन को मंजूरी



भोपाल/छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की केंद्रीय मंत्रिमंडलीय समिति ने मध्यप्रदेश सहित पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के 14 जिलों को लाभ पहुंचाने वाली तीन मल्टी-ट्रैकिंग रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। मध्यप्रदेश को मिली इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि करीब 10,783 करोड़ रुपये की लागत वाली इन परियोजनाओं से लगभग 656 किलोमीटर रेल नेटवर्क का विस्तार होगा। परियोजनाओं से करीब 4,790 गांवों और 56 लाख से अधिक आबादी को बेहतर रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलने की उम्मीद है।

मध्यप्रदेश से संबंधित कटनी-पेंड्रा रोड चौथी रेल लाइन तथा बिलासपुर (उसलापुर)-पेंड्रा रोड तीसरी रेल लाइन के निर्माण से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा। इससे यात्री आवागमन के साथ-साथ माल परिवहन की क्षमता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रेल नेटवर्क के विस्तार से क्षेत्र में आवागमन सुगम होने के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default