“हमारी आंगनवाड़ी हमारी जिम्मेदारी” थीम पर पोषण माह के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन
छिंदवाड़ा। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत “हमारी आंगनवाड़ी हमारी जिम्मेदारी” थीम पर परियोजना छिंदवाड़ा शहरी द्वारा परियोजना स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी सहित समस्त पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों एवं समुदाय को पोषण के प्रति जागरूक करने, स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा बच्चों की वृद्धि एवं विकास की नियमित निगरानी से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गईं।
कार्यक्रम में 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए स्थानीय दालों, मिलेट्स एवं मौसमी सब्जियों से पौष्टिक नाश्ता एवं गर्म पका भोजन तैयार कर पोषण संबंधी जानकारी दी गई। साथ ही जन्म से 6 वर्ष तक के बच्चों का शारीरिक माप लेकर उनकी वृद्धि की निगरानी करने तथा आवश्यक जानकारी पोषण ट्रैकर में दर्ज करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा बच्चों के बेहतर पोषण, स्वास्थ्य एवं विकास को बढ़ावा देना और समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
