ग्राम पंचायत दीघावानी में “माटी गणेश- सिद्ध गणेश” कार्यक्रम आयोजित

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

ग्राम पंचायत दीघावानी में “माटी गणेश- सिद्ध गणेश” कार्यक्रम आयोजित

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार विकासखंड परासिया के सेक्टर क्रमांक-5 अंतर्गत ग्राम पंचायत दीघावानी में “माटी गणेश- सिद्ध गणेश” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक संजीव भावरकर के मार्गदर्शन में सेक्टर क्रमांक-5 की मेंटर नमिता सिंह के नेतृत्व तथा नवांकुर संस्था उत्कृष्ट संस्कार विद्या मंदिर शिवपुरी की सहभागिता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस दौरान सेक्टर क्रमांक-2 के मेंटर शंकर राम प्रजापति ने “माटी गणेश- सिद्ध गणेश” अभियान के उद्देश्य और पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना को बढ़ावा देने तथा प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमाओं से बचने की अपील की।

मूर्तिकार बंटी प्रजापति ने उपस्थित लोगों को मिट्टी से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया। ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक मिट्टी की गणेश प्रतिमा बनाने की विधि सीखी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सेक्टर क्रमांक-5 की मेंटर नमिता सिंह, सेक्टर क्रमांक-2 के मेंटर शंकर राम प्रजापति, दीघावानी जनपद से रुपेश (जैकी) नागवंशी, जनपद सदस्य छिंदा संगीता राकेश डेहरिया, नवांकुर संस्था से देवीसिंह राजपूत, ग्राम सरपंच बबीता दीपक जायसवाल, आदर्श ग्राम पंचायत ढाला के सरपंच संतोष कवरेती, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष अखिलेश कोटरवंशी सहित विभिन्न ग्रामों के प्रतिनिधि, सीएमसीएलडीपी छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से मिट्टी की प्रतिमाओं को अपनाने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा गणेश उत्सव को पर्यावरण अनुकूल तरीके से मनाने का संदेश दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default