जुन्नारदेव में नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का शुभारंभकिसानों को अब स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध होगी खाद

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

जुन्नारदेव में नगद उर्वरक विक्रय केंद्र का शुभारंभ

किसानों को अब स्थानीय स्तर पर आसानी से उपलब्ध होगी खाद

जुन्नारदेव। विकासखंड जुन्नारदेव के किसानों की लंबे समय से चली आ रही नगद उर्वरक विक्रय केंद्र की मांग पूरी हो गई है। कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जुन्नारदेव में नगद उर्वरक विक्रय केंद्र शुरू किया गया।


मार्केटिंग कोऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा आवश्यक औपचारिकताएं पूरी किए जाने के बाद वार्ड क्रमांक-13 स्थित सामुदायिक मंगल भवन में किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग तथा सहकारिता विभाग के संयुक्त प्रयास से केंद्र का शुभारंभ किया गया। विधायक जुन्नारदेव श्री सुनील उईके, कृषि स्थायी समिति अध्यक्ष श्री दिनेश इनवाती एवं श्री सिपतराम यदुवंशी ने विधिवत केंद्र का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ, परियोजना संचालक आत्मा श्री धीरज ठाकुर, एसडीएम सुश्री राजनंदनी ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री नेहा धुर्वे, सहायक संचालक कृषि श्री दीपक चौरसिया, एसडीओ कृषि श्री प्रमोद सिंह उट्टी, मुख्य सहकारिता अधिकारी श्री राजेंद्र कांबले एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री रमेश पवार सहित कृषि एवं सहकारिता विभाग का मैदानी अमला मौजूद रहा।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्री मंगलू यदुवंशी, श्री मनोहर चौकसे, श्री राजेश सिरसाम, श्री सनीलाल परतेती, सरपंच श्री रतीराम इवने, श्री सुखमन कमरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

नगद उर्वरक विक्रय केंद्र शुरू होने से जुन्नारदेव क्षेत्र के किसानों को उर्वरक के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और कृषि कार्य के समय आवश्यक खाद की उपलब्धता स्थानीय स्तर पर सुनिश्चित होने की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default