बरारिया में सेक्टर स्तरीय बैठक, माटी गणेश-सिद्ध गणेश अपनाने का संकल्पपर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीणों को मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं अपनाने किया प्रेरित

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

बरारिया में सेक्टर स्तरीय बैठक, माटी गणेश-सिद्ध गणेश अपनाने का संकल्प

पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीणों को मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं अपनाने किया प्रेरित

परासिया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में नवांकुर संस्था नवचेतना पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी, सेक्टर क्रमांक-04 द्वारा ग्राम बरारिया के पंचायत भवन में सेक्टर स्तरीय बैठक एवं “माटी गणेश, सिद्ध गणेश” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजीव भावरकर के निर्देशन में हुआ।

बैठक में सेक्टर अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा “माटी गणेश, सिद्ध गणेश” अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई। विकासखंड समन्वयक श्री संजीव भावरकर ने ग्रामीणों एवं युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए गणेशोत्सव में मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं को अपनाने का आह्वान किया।

नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री अंकेश वाघ ने सभी ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों को मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाएं पर्यावरण के अनुकूल होती हैं और इनके विसर्जन से जल स्रोतों में प्रदूषण की समस्या कम होती है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। सभी उपस्थित लोगों से अपने घरों में मिट्टी के गणेश स्थापित करने तथा आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने का संकल्प कराया गया।

कार्यक्रम में बरारिया, मायावाड़ी, डुंगरिया, कारिडोंगरी एवं सिरगोरी खुर्द की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि, नवांकुर सखी, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस दौरान श्री योगेन्द्र तेकाम, हंसलाल कहार, देवकरण आरसे, पतिराम कुमरे, अमित साहू, इन्द्रपाल कुमरे, ब्रजमानसा धुर्वे, प्रभात मस्कोले, श्रीमती सविता कहार, वर्षा कहार, लखनवती मरकाम, लीला बाई सहित अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने जन अभियान परिषद की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default