शताब्दी वर्ष पर अधिवक्ताओं ने दिखाया खेल हुनर, कैरम प्रतियोगिता संपन्न

जिला अधिवक्ता संघ के शताब्दी वर्ष समारोह में कैरम प्रतियोगिता संपन्न

शताब्दी वर्ष पर अधिवक्ताओं ने दिखाया खेल हुनर, कैरम प्रतियोगिता संपन्न
शताब्दी वर्ष पर अधिवक्ताओं ने दिखाया खेल हुनर, कैरम प्रतियोगिता संपन्न


सच की आंखें न्यूज़ छिंदवाड़ा। जिला अधिवक्ता संघ छिंदवाड़ा के शताब्दी वर्ष 1926-2026 के अवसर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में कैरम प्रतियोगिता का आयोजन जिला अधिवक्ता संघ कक्ष में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष सुनील लालवानी ने की, जबकि मंच संचालन सचिव नंदकिशोर साहू ने किया। कार्यक्रम प्रभारी सूर्यकांत वर्मा ने बताया कि महिला वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में अधिवक्ता सोनल माहेश्वरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पुरुष वर्ग में सुजीत चौधरी, प्रवीण चौधरी एवं अमित तिवारी के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सह-सचिव अवधेश श्रीवास्तव, वित्त सचिव जय राय सहित रीता मालवीय, भानु श्रीकोल्हे, बंदना टांडेकर, कमलेश इलात्कर, कमलेश कपाले, जितेंद्र डोंगरे, नीलेश एवं राहुल तिवारी का विशेष सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने