मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सागर दौरे के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाईबंडा अवैध शराब प्रकरण से जुड़े आरोपियों के पांच अतिक्रमण ध्वस्त

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सागर दौरे के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

बंडा अवैध शराब प्रकरण से जुड़े आरोपियों के पांच अतिक्रमण ध्वस्त

सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सागर दौरे के बाद जिला प्रशासन ने बंडा क्षेत्र में अवैध शराब प्रकरण से जुड़े आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन ने शासकीय भूमि पर किए गए पांच कथित अतिक्रमणों को बुलडोजर चलाकर हटाया।

प्रशासन के अनुसार, बंडा क्षेत्र में अवैध शराब से हुई मौतों के मामले को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर परिषद बंडा एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए मनीष लोधी के तीन, चंद्रभान राजपूत के एक तथा आशीष साहू के एक निर्माण को ध्वस्त किया।

कार्रवाई के दौरान शासकीय भूमि पर बनाए गए मकान, पक्की बिल्डिंग एवं गोदामों को हटाया गया। मौके पर एसडीएम, तहसीलदार, नगर परिषद सीएमओ सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।

प्रशासन के मुताबिक, बंडा अवैध शराब प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ शासकीय भूमि पर किए गए कथित अतिक्रमणों को भी चिन्हित किया गया था। प्रशासन द्वारा संबंधित आरोपियों को कार्रवाई से 24 घंटे पूर्व नोटिस चस्पा कर अतिक्रमण के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया था। निर्धारित समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत नहीं होने के बाद नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

जिला प्रशासन ने कहा है कि अवैध शराब के कारोबार, माफिया गतिविधियों एवं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default