भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लोकेश डहरिया के परिवार के लिए स्वीकृत की एक लाख की सहायताअजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार ने परिजनों से की मुलाकात, मुख्यमंत्री भी दे चुके हैं पांच लाख की सहायता

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लोकेश डहरिया के परिवार के लिए स्वीकृत की एक लाख की सहायता

अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार ने परिजनों से की मुलाकात, मुख्यमंत्री भी दे चुके हैं पांच लाख की सहायता

छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष स्वर्गीय लोकेश डहरिया के आकस्मिक निधन के बाद भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार उनके निवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

इस दौरान भगवान परमार ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से दूरभाष पर चर्चा की। उनके आग्रह पर पार्टी की ओर से दिवंगत नेता के परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई। सहायता राशि का चेक परिजनों को सौंपा गया।

बताया गया कि इससे पहले छिंदवाड़ा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी स्वर्गीय लोकेश डहरिया के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की थी और पांच लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की थी।

परिजनों से मुलाकात के दौरान अजा मोर्चा प्रदेश मंत्री सौरभ ताराचंद बावरिया, डॉ. जगदीश चौहान, मनोज मंडराह, मनोज चौरे, सिद्धांत थनेसर, अशोक विंजरे, कृपा शंकर सूर्यवंशी, दिनेश डेहरिया, बृज नागवंशी, आयुष चौरसिया, अक्षत शर्मा, प्रकाश बुनकर सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default