बिछवी में ‘माटी गणेश-सिद्ध गणेश’ कार्यशाला का आयोजनमहिलाओं और बालिकाओं ने सीखी शुद्ध मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की कला, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

बिछवी में ‘माटी गणेश-सिद्ध गणेश’ कार्यशाला का आयोजन

महिलाओं और बालिकाओं ने सीखी शुद्ध मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की कला, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन एवं विकासखंड समन्वयक श्री दीपक गेडाम की उपस्थिति में विकासखंड बिछुआ के ग्राम बिछवी में ‘माटी गणेश-सिद्ध गणेश’ अभियान के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण एवं जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के साथ लोगों को मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं के उपयोग के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यशाला में मूर्ति कलाकार श्रीमती पुष्पा परतेती ने महिलाओं एवं बालिकाओं को शुद्ध मिट्टी से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा तैयार करने की विधि बताई। उन्होंने प्रतिभागियों को मिट्टी को आकार देने से लेकर गणेश प्रतिमा को आकर्षक रूप देने तक की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। महिलाओं एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वयं मिट्टी से गणेश प्रतिमाएं तैयार करना सीखा।

इस अवसर पर लोगों को प्लास्टर ऑफ पेरिस एवं अप्राकृतिक रंगों से निर्मित गणेश प्रतिमाओं के उपयोग से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बाजार से ऐसी प्रतिमाएं न खरीदकर प्राकृतिक एवं शुद्ध मिट्टी से निर्मित प्रतिमाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

विकासखंड समन्वयक श्री दीपक गेडाम ने कहा कि पर्यावरण और जल संरक्षण के लिए हम सभी को अपनी परंपराओं को प्रकृति के अनुकूल बनाने की आवश्यकता है। शुद्ध मिट्टी से बनी प्रतिमाओं का उपयोग करने से जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने में मदद मिलती है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से ‘माटी गणेश-सिद्ध गणेश’ अभियान से जुड़ने और पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता करने का आह्वान किया।

कार्यशाला में नवांकुर मेंटर्स श्री विशाल बघेले, श्रीमती सुमन कावडे, श्री निखिल परतेती, श्री राजकुमार साकरे, श्री गौरव कनोजिया सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खमारपानी के अध्यक्ष एवं सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default