कन्हान वनग्राम मड़काढ़ाना में हुआ ‘माटी गणेश-सिद्ध गणेश’ अभियान का आयोजनपर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश, मानव श्रृंखला बनाकर ग्रामीणों ने लिया संकल्प

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

कन्हान वनग्राम मड़काढ़ाना में हुआ ‘माटी गणेश-सिद्ध गणेश’ अभियान का आयोजन

पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का दिया संदेश, मानव श्रृंखला बनाकर ग्रामीणों ने लिया संकल्प

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद (योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन) एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड जुन्नारदेव के आदर्श ग्राम कन्हान वनग्राम, ग्राम पंचायत मड़काढ़ाना में ‘माटी गणेश-सिद्ध गणेश’ अभियान के अंतर्गत सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं के उपयोग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर ‘माटी गणेश-सिद्ध गणेश’ जागरूकता अभियान के साथ पर्यावरण जागरूकता मानव श्रृंखला का आयोजन भी किया गया। ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने ने ‘माटी गणेश-सिद्ध गणेश’ अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस नवाचार के माध्यम से स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर पर्यावरण हितैषी गणेश प्रतिमाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। रासायनिक एवं पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री से बनी प्रतिमाओं के स्थान पर प्राकृतिक मिट्टी से बनी प्रतिमाओं को अपनाने की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि हमारी आस्था और परंपराओं के साथ पर्यावरण संरक्षण भी जुड़ा होना चाहिए।

वनरक्षक श्री अनिल राठौर ने भी पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्राकृतिक बीज गणेश प्रतिमा स्थापित करने का संदेश देते हुए कहा कि ऐसी प्रतिमाओं के माध्यम से आस्था के साथ पौधरोपण और प्रकृति संरक्षण की भावना को भी बढ़ावा दिया जा सकता है।

कार्यक्रम का कुशल संचालन नवांकुर संस्था दृष्टि सामाजिक विकास एवं कल्याण संस्था के अध्यक्ष श्री बुनेश राजबैठे ने किया। आभार श्री चैतलाल उईके ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर पेसा एक्ट अध्यक्ष श्री जगदीश सरयाम, श्री कमलू उईके, श्री सोनू दर्शमा, श्री धन्नू नागवंशी, श्री अभिराम उईके, श्री सुनील यदुवंशी, श्री दुर्गेश उईके, श्री राजेंद्र झरबड़े, श्रीमती बतेसिया उईके, श्रीमती कलसो दर्शमा, श्रीमती गीता राजबैठे, श्रीमती ममता यदुवंशी, श्रीमती ललिता नागवंशी, श्रीमती कमलबती उईके, श्री शनिलाल भलावी, श्री सुनील दर्शमा, श्री रज्जू उईके, श्रीमती अंजलि दर्शमा, श्रीमती रीतू दर्शमा, श्रीमती संजना उईके, श्रीमती ज्योति आरसे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default