वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक आज
छिंदवाड़ा। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश, जिला शाखा छिंदवाड़ा की मासिक बैठक 13 सितंबर 2026, रविवार को दोपहर 12:30 बजे जनसेवा केंद्र, शिव नगर कॉलोनी, छिंदवाड़ा में आयोजित की जाएगी।
एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मीर जाहिद अली ने बताया कि बैठक में प्रांतीय स्तर पर पेंशनरों की लंबित मांगों को स्वीकृत कराने के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही संगठन की अन्य गतिविधियों एवं प्रस्तावित वृक्षारोपण कार्यक्रम को लेकर चर्चा की जाएगी।
बैठक में 29 सितंबर 2026 को जिला अनूपपुर में आयोजित होने वाले प्रांतीय सम्मेलन में शामिल होने वाले सदस्यों के नामों की सूची तैयार कर प्रांतीय निकाय को भेजने की कार्यवाही भी की जाएगी।
जिला अध्यक्ष ने सभी पेंशनरों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।
