सांसद बंटी विवेक साहू ने गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज पर जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं
छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू ने गणेश चतुर्थी एवं हरतालिका तीज के पावन अवसर पर जिलेवासियों को मंगलमय शुभकामनाएं और बधाई दी।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर अपने संदेश में सांसद ने कहा कि विघ्नविनाशक एवं प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से विघ्नों का अंत कर सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य प्रदान करें। भगवान श्री गणपति की कृपा से हर घर आनंद से भरा रहे और सभी के प्रयास सफल हों।
हरतालिका तीज की शुभकामनाएं देते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि यह पर्व आस्था, समर्पण और अखंड सौभाग्य की कामना का प्रतीक है। भगवान शिव एवं माता पार्वती सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास करें। उन्होंने जिले की सभी माताओं और बहनों के व्रत एवं संकल्प सफल होने तथा परिवारों में सदैव खुशियां बनी रहने की कामना की।
