जुन्नारदेव में विहिप की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार की बनी रूपरेखा

गांव-गांव बैठकें और कार्यक्रम आयोजित कर संगठन को मजबूत करने पर जोर

सच की आंखें न्यूज़ जुन्नारदेव। विश्व हिंदू परिषद की बैठक शुक्रवार को लव-कुश मंदिर, जुन्नारदेव में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, विस्तार योजना और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान क्षेत्र के गांव-गांव तक संगठन की गतिविधियों को पहुंचाने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने की कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक के दौरान संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा भी की गई। वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से सचिन राय को नगर अध्यक्ष, गोपाल मालवीय को नगर उपाध्यक्ष तथा सूरज विश्वकर्मा को प्रखंड मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। नव नियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया।

बैठक में आगामी महीनों में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बैठकें एवं संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने तथा स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर जिला मंत्री राधेश्याम यदुवंशी, जिला उपाध्यक्ष सुरेश भोला सोनी एवं दिनेश यदुवंशी, जिला सहमंत्री प्रकाश विश्वकर्मा, जिला संयोजक अक्षय सेंगर, जिला सह संयोजक गगन साहू एवं राहुल आम्रवंशी, जिला गौरक्षा प्रमुख गजानंद यदुवंशी, जिला बलोपासना प्रमुख सतीश वर्मा, जिला विद्यार्थी प्रमुख संदेश यदुवंशी, प्रखंड अध्यक्ष बलराम यदुवंशी, प्रखंड संयोजक अभिषेक यदुवंशी, प्रखंड सह संयोजक संतोष यदुवंशी एवं आयनेश चौकसे, प्रखंड गौरक्षा प्रमुख अर्पित यदुवंशी, नगर संयोजक सौरभ नागवंशी सहित नगर कार्यकारिणी के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के अंत में नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने