मेडिकल कॉलेज सिम्स में जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर, 1450 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभसेवा संकल्प अभियान के तहत विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की मरीजों की जांच और उपचार

मेडिकल कॉलेज सिम्स में जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर, 1450 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ

सेवा संकल्प अभियान के तहत विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की मरीजों की जांच और उपचार

छिन्दवाड़ा। कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अर्चना कैथवास के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को मेडिकल कॉलेज सिम्स, छिंदवाड़ा में जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ सांसद विवेक बंटी साहू एवं शेषराव यादव ने किया।

शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं उपचार किया गया। कुल 1450 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। शिविर में होम्योपैथिक एवं आरोग्य हॉस्पिटल, विवान्ता हॉस्पिटल, आनंद हॉस्पिटल, सोनारे हॉस्पिटल एवं क्लेरिस हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

स्वास्थ्य शिविर में डॉ. अनुपम जैन, डॉ. विपिन जैन, डॉ. आयुषी डेहरिया, डॉ. सुशील जैन, डॉ. एल.एन. साहू, डॉ. सुमित महोबे, डॉ. भारती बदलानी, डॉ. सुधीर शुक्ला, डॉ. प्रमिला यवतकर, आयुष अधिकारी डॉ. प्रवीण रघुवंशी एवं डॉ. कविता मसराम सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच एवं उपचार किया।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अर्चना कैथवास, प्रभारी डीन डॉ. विवेकानंद वाघमारे, सिविल सर्जन डॉ. कंचन दुबे, जिला स्वास्थ्य मीडिया अधिकारी डॉ. प्रमोद वासनिक, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. देवेंद्र भालेकर एवं डीपीएम शैलेंद्र सोमकुवर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राजू नरोटे, रिजवान कुरैशी, धर्मेंद्र मिगलानी, रमेश पोपली, संजय पटेल, माइकल, राकेश पहाड़े, चंदू जैन, मनीष ठाकरे, विजय नामदेव, अनुज दुबे एवं अर्चना सिंधई सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर के साथ जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। स्वास्थ्य विभाग ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने