विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम का शिविर 6 अक्टूबर कोउपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों का किया जाएगा निराकरण

विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम का शिविर 6 अक्टूबर को

उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों का किया जाएगा निराकरण

छिन्दवाड़ा। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, छिंदवाड़ा के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जिला स्तरीय विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम द्वारा 6 अक्टूबर 2026 को शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रशासनिक भवन, खजरी रोड, छिंदवाड़ा में आयोजित होगा।

शिविर में विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई कर उनका निराकरण किया जाएगा। उपभोक्ता अपनी विद्युत संबंधी शिकायतों के साथ शिविर में उपस्थित होकर फोरम के समक्ष शिकायत प्रस्तुत कर सकते हैं।

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विद्युत अधिनियम की धारा 126, 135, 138 एवं 161 के अंतर्गत पंजीबद्ध प्रकरणों की सुनवाई इस शिविर में नहीं की जाएगी।

विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपनी शिकायतों के निराकरण के लिए निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में उपस्थित होकर फोरम की सुविधा का लाभ उठाएं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने