सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयास से 7 मरीजों को मिली ₹2.75 लाख की आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वेच्छानुदान निधि से स्वीकृत की सहायता राशि, नागपुर, भोपाल और छिंदवाड़ा में होगा उपचार
छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से हार्ट, कैंसर, पीलिया, लकवा सहित विभिन्न गंभीर बीमारियों से पीड़ित सात जरूरतमंद मरीजों के उपचार के लिए कुल 2 लाख 75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। सांसद के निवेदन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान निधि से यह सहायता राशि स्वीकृत की है। सहायता मिलने से मरीजों का नागपुर, भोपाल और छिंदवाड़ा के अस्पतालों में उपचार कराया जा सकेगा।
सांसद के निवेदन पर मोहखेड़ के ग्राम खुनाझिर खुर्द निवासी बेबी ऑफ निशा नंदवंशी के उपचार के लिए 35 हजार रुपये, चंदनगांव निवासी बेबी ऑफ मंजू सिंह के लिए 50 हजार रुपये तथा छिंदवाड़ा निवासी कुमारी शिखा पिता राजेश रावत के लिए 30 हजार रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है। इन मरीजों का उपचार छिंदवाड़ा के अस्पतालों में होगा।
इसी प्रकार नागपुर में उपचार के लिए अजनिया निवासी संदीप पिता महेश पटेल को 40 हजार रुपये, सौंसर के ग्राम रंगारी निवासी क्रियांश पिता कृष्णा कडू को 20 हजार रुपये तथा छिंदवाड़ा निवासी बेबी ऑफ जामवती धुर्वे को 50 हजार रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है। वहीं रोहना कलां निवासी राधेश्याम पिता सुकराम साहू के उपचार के लिए 50 हजार रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है। उनका उपचार भोपाल के अस्पताल में होगा।
परिजनों के अनुरोध पर सांसद ने मुख्यमंत्री को लिखा था पत्र
बताया गया कि पिछले दिनों मरीजों के परिजनों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात कर बीमारी के उपचार के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र भेजकर मरीजों के उपचार के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान निधि से आर्थिक सहायता स्वीकृत करने का आग्रह किया था।
सहायता राशि स्वीकृत होने के बाद मरीजों और उनके परिजनों को उपचार में आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। मरीजों के परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद बंटी विवेक साहू के प्रति आभार व्यक्त किया है।