उमरेठ में एमपी एग्रो के नगद उर्वरक वितरण केंद्र का शुभारंभ
पहले ही दिन 80 ई-टोकन की बुकिंग, किसानों ने यूरिया का उठाव किया
छिंदवाड़ा। कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार उमरेठ में एमपी एग्रो संस्था के रासायनिक उर्वरक नगद वितरण केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को नगद भुगतान पर उर्वरक उपलब्ध कराने की सुविधा मिलेगी।
केंद्र के शुभारंभ अवसर पर परासिया विधायक सोहनलाल वाल्मीकि, जिला पंचायत सदस्य उमरेठ कमलेश उईके, राजस्व अनुविभागीय अधिकारी परासिया शुभम यादव, उपसंचालक कृषि मोरिस नाथ, एमपी एग्रो प्रबंधक अनिल कुमरे, सहायक संचालक कृषि छिंदवाड़ा दीपक चौरसिया, अनुविभागीय कृषि अधिकारी परासिया प्रमोद सिंह उट्टी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी परासिया एस.पी. डेहरिया और कृषि विस्तार अधिकारी उमरेठ ज्ञानशाह वाडीवा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उमरेठ सरपंच मुकेश सोनी, मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद कुमरे, पंकज दुबे, गज्जू पवार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसान भी मौजूद थे।
80 ई-टोकन की बुकिंग, किसानों ने लिया यूरिया
केंद्र के शुभारंभ के अवसर पर लगभग 80 ई-टोकन की बुकिंग की गई। ई-टोकन के अनुसार किसानों ने यूरिया उर्वरक का उठाव भी किया। उमरेठ में एमपी एग्रो का नगद उर्वरक विक्रय केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को उर्वरक प्राप्त करने के लिए एक अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध हुई है।