ईवीएम-वीवीपैट गोदाम का निरीक्षण आज
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से उपस्थित रहने की अपील
छिंदवाड़ा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश भोपाल के पत्र के परिप्रेक्ष्य में 13 अक्टूबर को प्रातः 11:30 बजे ईवीएम-वीवीपैट गोदाम का निरीक्षण किया जाएगा। यह निरीक्षण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरेंद्र नारायन द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार किया जाएगा।
निरीक्षण वेयरहाउस, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास, ईएलसी चौक, नागपुर रोड, छिंदवाड़ा में किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों, सचिवों अथवा उनके प्रतिनिधियों से निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहने की अपील की है।
Tags
छिंदवाड़ा