दशहरे पर कांग्रेस ने किया मुख्य निर्वाचन आयुक्त के प्रतीकात्मक पुतले का दहनपन्ना में मतदाता सूची की कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के आरोपों को लेकर प्रदर्शन, ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ का दिया संदेश

दशहरे पर कांग्रेस ने किया मुख्य निर्वाचन आयुक्त के प्रतीकात्मक पुतले का दहन

पन्ना में मतदाता सूची की कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के आरोपों को लेकर प्रदर्शन, ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ का दिया संदेश

पन्ना। विजयादशमी के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी पन्ना द्वारा मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और वोट चोरी के आरोपों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के प्रतीकात्मक रावण रूपी पुतले का दहन कर लोकतंत्र एवं मताधिकार की रक्षा का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, इंदिरा भवन, पन्ना में आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मताधिकार की स्वतंत्रता, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया।

‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ का दिया संदेश

कांग्रेसजनों ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मतदाता का वोट महत्वपूर्ण है। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत सामने आने पर उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सके। प्रदर्शन के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

कांग्रेस नेताओं ने ‘वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ’ का संदेश देते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

ये कांग्रेसजन रहे उपस्थित

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनीश खान, पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा, रामओतार तिवारी, पुरुषोत्तम जाड़िया, राज बहादुर पटेल, राकेश गर्ग, रमा बुंदेला, नाजरा बेगम, स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी, अंकित शर्मा, कदीर खान, बृजेंद्र यादव, सत्यजीत सिंह परमार, करनजीत सिंह परमार, सरदार यादव, रहीमा खातून, विमला सिंगरौल, रामदास जाटव, रियासत खान, नरेंद्र वंशकार, रोशन कुमार कोरी, कामिल खान, मो. फयान, विश्राम कोरी, अल्लन खान, फिरोज खान, रज्जन यादव और सूरज महाराज सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी ने मतदाता अधिकारों की सुरक्षा, चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने की मांग दोहराई।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने