किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर सपा आज सौंपेगी ज्ञापनसपा जिलाध्यक्ष जयराम यादव के नेतृत्व में कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर सपा आज सौंपेगी ज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष जयराम यादव के नेतृत्व में कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

पन्ना। किसानों, मजदूरों और आम जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा 22 अक्टूबर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष जयराम यादव के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर जनसमस्याओं के निराकरण की मांग करेंगे।

जनसमस्याओं को लेकर उठाएंगे आवाज

सपा जिलाध्यक्ष जयराम यादव ने बताया कि किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर पार्टी अपनी आवाज बुलंद करेगी। ज्ञापन के माध्यम से संबंधित समस्याओं की ओर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर उनके समाधान की मांग की जाएगी।

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील

जिलाध्यक्ष जयराम यादव ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना पार्टी की प्राथमिकता है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने