भाजपा सरकार में पारंपरिक खेलों को मिल रहा महत्व : सांसद बंटी विवेक साहू

भाजपा सरकार में पारंपरिक खेलों को मिल रहा महत्व : सांसद बंटी विवेक साहू


सिंगोड़ी और रजोला में आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिताओं में शामिल हुए सांसद, विजेता पहलवानों को किया पुरस्कृत

छिंदवाड़ा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कुश्ती हमारे देश की प्राचीन खेल परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मल्लयुद्ध सदियों से वीरता, अनुशासन और शारीरिक क्षमता का प्रतीक रहा है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने सिंगोड़ी और रजोला में आयोजित विशाल दंगल प्रतियोगिताओं को संबोधित करते हुए कही।

सांसद बंटी विवेक साहू दोनों स्थानों पर आयोजित दंगल प्रतियोगिताओं में शामिल हुए। उन्होंने अखाड़े में अपनी कुश्ती कला और दांव-पेंच का प्रदर्शन करने वाले पहलवानों का उत्साहवर्धन किया तथा मल्लयुद्ध के रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता पहलवानों को पुरस्कृत कर उनका हौसला बढ़ाया।

स्थानीय पहलवानों ने दिखाए दमदार दांव-पेंच

सिंगोड़ी और रजोला में आयोजित दंगल प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में स्थानीय पहलवानों के साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से आए पहलवानों ने भी हिस्सा लिया। अखाड़े में पहलवानों ने अपने कौशल, दमखम और पारंपरिक कुश्ती के दांव-पेंचों का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों को देखकर दर्शकों में उत्साह देखने को मिला।

दंगल प्रतियोगिताओं के माध्यम से पारंपरिक खेलों के प्रति लोगों का उत्साह और ग्रामीण खेल संस्कृति के संरक्षण का संदेश सामने आया। ऐसे आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी खेल कला प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं।

भाजपा पदाधिकारी और ग्रामीणजन रहे उपस्थित

कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, मंडल अध्यक्ष सोनू सरसवार सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पहलवानों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए पारंपरिक कुश्ती को आगे बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने