अमानगंज नगर परिषद प्रांगण में कन्या पूजन एवं भोज का आयोजन

अमानगंज नगर परिषद प्रांगण में कन्या पूजन एवं भोज का आयोजन


सुंदरकांड, हवन-पूजन और कन्या भोज के साथ मनाई गई शारदीय नवरात्रि की नवमी

अमानगंज। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर अमानगंज नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नवमी तिथि पर कन्या पूजन एवं कन्या भोज के आयोजन किए गए। इसी क्रम में नगर परिषद प्रांगण में मां दुर्गा के पंडाल में नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक, शारदा खटीक एवं नगर परिषद के तत्वावधान में कन्या पूजन और कन्या भोज का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मां दुर्गा की आराधना के साथ संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके पश्चात हवन-पूजन एवं शांति अनुष्ठान संपन्न हुआ। धार्मिक वातावरण के बीच कन्याओं का पूजन कर उन्हें श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया।

नवरात्रि की नवमी पर कन्या पूजन और भोज का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख, समृद्धि और नगर की खुशहाली की कामना की। नगर परिषद प्रांगण में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में भक्तिभाव और उत्साह का माहौल रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने