Top News

अधिवक्ता संघ की विशेष बैठक संपन्न, सामाजिक न्याय एवं OBC अधिवक्ताओं के अधिकारों पर हुआ विचार-विमर्श

जबलपुर में अधिवक्ता संघ की विशेष बैठक संपन्न, सामाजिक न्याय एवं OBC अधिवक्ताओं के अधिकारों पर हुआ विचार-विमर्श
अधिवक्ता संघ की विशेष बैठक संपन्न, सामाजिक न्याय एवं OBC अधिवक्ताओं के अधिकारों पर हुआ विचार-विमर्श

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश (दादा) यादव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल, एडवोकेट मथुरा लाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक

जबलपुर। जबलपुर में अधिवक्ता संघ की एक महत्वपूर्ण एवं विशेष बैठक गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में अधिवक्ताओं के हितों, संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक न्याय, पिछड़ा वर्ग (OBC) के संवैधानिक अधिकारों तथा समाज में अधिवक्ताओं की प्रभावी भूमिका को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जगदीश (दादा) यादव जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं एडवोकेट मथुरा लाल यादव जी की अध्यक्षता में बैठक की कार्यवाही संपन्न हुई। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री अजय भाऊ चौरे जी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर OBC एडवोकेट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रामेश्वर सिंह ठाकुर, सचिव एडवोकेट श्री विनायक प्रसाद शाह, सौसर के पूर्व विधायक और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय चौरे सहित एसोसिएशन के अनेक अधिवक्ता साथी एवं गणमान्य अधिवक्तागण विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में मथुरा लाल यादव अधिवक्ता एडवोकेट देवेंद्र वर्मा विनायक प्रसाद शाह इशांशु प्रसाद सुरेंद्र पाल मयूर यादव दिनेश लाड़से सहित उपस्थित मद्रास से आए विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता ने ओबीसी रिजर्वेशन पर संबोधित करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं ने OBC समाज के अधिवक्ताओं को संगठित करने, उनके व्यावसायिक एवं सामाजिक हितों की रक्षा करने तथा न्यायिक और संवैधानिक व्यवस्था में पिछड़ा वर्ग के समुचित प्रतिनिधित्व के विषय पर अपने विचार रखे।

मुख्य अतिथि श्री जगदीश (दादा) यादव जी ने संगठन की एकजुटता, अधिवक्ताओं की सामाजिक जिम्मेदारी और पिछड़ा वर्ग के अधिकारों के लिए संगठित प्रयासों के महत्व पर चर्चा की। वहीं प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री अजय भाऊ चौरे जी ने संगठन को मजबूत बनाने तथा सामाजिक न्याय के मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाने की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किए।

बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि अधिवक्ता केवल न्यायालय में पक्षकारों का प्रतिनिधित्व करने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं अधिवक्ता साथियों ने OBC अधिवक्ताओं के बीच आपसी समन्वय, एकता और सहयोग बढ़ाने तथा संगठन को जिला, संभाग एवं प्रदेश स्तर पर अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।

बैठक का समापन सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों, अधिवक्ता एकता और संगठनात्मक मजबूती के संकल्प के साथ हुआ।

जय संविधान! जय OBC! जय अधिवक्ता एकता!

Post a Comment

और नया पुराने