Top News

परासिया विधायक सोहन बाल्मीक के नेतृत्व मे अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया

परासिया विधायक सोहन बाल्मीक के नेतृत्व मे अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया

परासिया एसडीएम ऑफिस में विधायक सोहनलाल बाल्मीक के नेतृत्व मे ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र विश्वकर्मा जनपद उपाध्यक्ष जमील खान पूर्व जनपद अध्यक्ष रईस खान नगर परिषद बड़कुही अध्यक्ष भरत डेहरिया नगर परिषद न्यूटन अध्यक्ष अनुपमा हेमंत राय चारों नगरीय क्षेत्रों के नगर अध्यक्ष एवं कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मे परासिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ज्ञापन सौंपा गया
परासिया विधानसभा में इन दिनों हुए अतिवृष्टि ( बरसात ) के कारण जहाँ एक और नगरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के कई गरीब लोगों के मकान क्षतिग्रस्त होकर गिर गए हैं और कई घरों में पानी घुस गया है ऐसी स्थिति में गरीब जन मानस को जीवन यापन करने के लिए गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है इसी को दृष्टिगत रखते हुए आज परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक ने ज्ञापन के माध्यम से हल्का पटवारी से जांच कराकर उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की
साथ ही परासिया विधानसभा के अंतर्गत अतिवृष्टि से किसान भाइयों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है इन किसान भाइयों को होने वाले इस नुकसान की भरपाई संभव नहीं है किंतु सरकार को चाहिए कि ऐसे बुरे समय में किसानों की मदद करें 
 विधायक द्वारा मांग की गई की किसान भाइयों की फसलों का सही सर्वे कराकर उचित मुआवजा प्रदान किया जाए

Post a Comment

और नया पुराने