Top News

महाविद्यालय पहुंच जर्जर मार्ग के निर्माण हेतु एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

महाविद्यालय पहुंच जर्जर मार्ग के निर्माण हेतु एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

छात्र हित में राज्यपाल के नाम का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

जुन्नारदेव ।शासकीय महाविद्यालय जुन्नारदेव की सड़क बीते तीन-चार वर्षों से बुरी तरह जर्जर अवस्था में है जिसे लेकर छात्रों ने लगातार निर्माण की मांग भी उठाई है किंतु शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा अब तक किसी भी प्रकार की सड़क निर्माण संबंधी कार्यवाही ना किए जाने के कारण अब छात्र संघ एनएसयूआई ने विद्यार्थियों की मांग को जोर-शोर से उठाया है एनएसयूआई द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा तहसील रोड से कॉलेज तक सड़क निर्माण की मांग की गई है ज्ञापन के माध्यम से एनएसीआई ने बताया कि वर्तमान में तहसील कार्यालय से जुन्नारदेव कॉलेज तक पहुंच मार्ग बुरी तरह जर्जर अवस्था में पहुंच गया है महाविद्यालय पहुंचने वाले छात्र छात्राओं को इस मार्ग से आवागमन करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है कई बार छात्र छात्राएं इस जर्जर मार्ग पर दुपहिया वाहन से दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं विद्यार्थियों की समस्या का शीघ्र निराकरण करने की मांग छात्र संघ एनएसयूआई द्वारा राज्यपाल महोदय से की गई है राज्यपाल के नाम का पत्र अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मधुवंत राव धुर्वे को सौंपा गया है इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र संघ एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं सदस्य के साथ महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे

Post a Comment

और नया पुराने