जुन्नारदेव:- स्वास्थ्य एवं संतुलित जीवन जीने के लिए पर्यावरण मानव के लिए महत्त्वपूर्ण होता है हम पर्यावरण के लिए प्रति जागरूक नहीं है, पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देना जरूरी है। जीव जंतुओं, वनस्पतियों आदि का संरक्षण करना हम सभी के हित में है। हमें पौधारोपण पर ध्यान देना चाहिए। बीमारियों से बचने के लिए शुद्ध ऑक्सीजन की प्राप्ति के लिए पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है पेड़ पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है! अगर हम सभी मिलकर अधिक से अधिक पौधारोपण कर प्रकृति को हरा भरा करते रहेंगे, तो जल संरक्षण तथा मिट्टी कटाव को आदि प्रमुखता से रोका जा सकेगा। पर्यावरण अगर समृद्ध रहेगा तो मन प्रसन्न रहेगा इसका सीधा असर हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर होगा ।प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होगा तो हमें कोई भी रोग आसानी से नहीं हो पाएगा। इसलिए स्वस्थ रहना है तो पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देना अनिवार्य है इसी उद्देश्य को लेकर म प्र जन अभियान परिषद जामई जिला छिंदवाड़ा द्वारा प्रस्फुटन योजना अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में गठित नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड नं 10 की प्रस्फुटन समिति निरंतर विकासखंड समन्वयक संजय बामने के मार्गदर्शन में शासकीय/ अशासकीय कार्यालयों के परिसर में निरंतर पौधारोपण का अभियान चलाते हुए, पौधे लगाने का कार्य कर रही है। जिन्हें अंकुर अभियान अंतर्गत शासकीय आईटीआई जुन्नारदेव हनोतिया रोड स्थित परिसर में विभिन्न प्रजाति अशोक, आम, आंवला, अनार, खमेर, इमली के 45 पौधे लगाकर वायुदूत ऐप एवं त्रिवेणी ऐप में अपलोड करते हुए लोगों को प्रेरित कर रही है। नगर प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष निमांशी रामपुरे एवं सचिव दीपिका मर्सकोले के द्वारा बताया गया हैं कि यह पौधारोपण अभियान निरंतर चलते रहेगा। और अधिक से अधिक पौधारोपण करवाने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण का आयोजन करते हुए, प्रेरित करने का काम किया जाएगा। उक्त पौधारोपण कार्यक्रम में नगर विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष निमांशी रामपुरे सचिव दीपिका मर्सकोले, सीएमसीएलडीपी छात्रा आयुषी रामपुरे, प्राचार्य एस पी निगम, मीना ठाकरे, रवि विश्वकर्मा, अजीश पन्द्रे, विजय पवार, प्रियंका गांवनेकर, सागर चौहान आदि का विशेष सहयोग रहा । पौधारोपण पश्चात प्राचार्य द्वारा कहा गया कि सभी पौधे के आसपास कटीली झाड़ियों का घेराव कर पौधों को सुरक्षित रखने का कार्य प्रबंधन द्वारा किया जाएगा।
स्वास्थ्य एवं संतुलित जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी
August 26, 2022
0
स्वास्थ्य एवं संतुलित जीवन के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी
Tags


