गर्ल आइकॉन कार्यक्रम में 18 चयनित बालिकाओं को विभिन्न सामग्री वितरित

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जिले में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास की 18 चयनित गर्ल आईकॉन बालिकाओं को प्रोत्साहित किये जाने और बालिका शिक्षा व उत्थान का कार्य करने के लिये मिलन फाउंडेशन द्वारा गत दिवस संपन्न गर्ल आइकॉन कार्यक्रम में एंड्राइड मोबाईल, स्कूल बैग, स्टेशनरी, टी-शर्ट आदि सामग्री वितरित की गई। इसमें विकासखंड परासिया के खिरसाडोहढ़ाना की 2, केजीबीव्ही अमरवाडा की 2 तथा नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास तामिया की 3, हर्रई की 5, चौरई की 3, नंदौरा दमुआ की एक व खमारपानी की 2 बालिकायें शामिल हैं । कार्यक्रम में मिलन फाउंडेशन की समन्वयक  भावना, समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र  जे.के.इडपाचे, सहायक परियोजना समन्वयक जेन्डर  अनुराधा श्रीवास्तव, बीएसी जनपद शिक्षा केन्द्र छिंदवाड़ा  गजेन्द्र सिंह ठाकुर और छात्रावास की सहायक वार्डन उपस्थित थीं । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default