अप्रेन्टिस और ई.पी.पी.के लिये प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन आज


शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था छिन्दवाड़ा में 27 सितम्बर 2022 को प्रातः 10 बजे से महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड इगतपुरी प्लांट द्वारा अप्रेन्टिस और ई.पी.पी.के लिये प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया है । जिले के इच्छुक आवेदक इस प्लेसमेंट ड्राइव में अपने सभी दस्तावेजों की फोटोकापी के साथ भाग ले सकते हैं ।
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य ने बताया कि अप्रेन्टिस और ई.पी.पी.पद के लिये आवेदक को टर्नर, फिटर, मशीनिष्ट, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, वेल्डर, एलेक्ट्रिशियन और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ट्रेड में आई.टी.आई.उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदक की आयु 18 से 24 वर्ष तक होना चाहिये । प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान आवेदक को कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करना आवश्यक है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ