जिले की नगर परिषद हर्रई में सेंस गतिविधि के अंतर्गत चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री सौरभ कुमार सुमन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी सेंस श्री हरेन्द्र नारायण द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में शासकीय कला पथक दल द्वारा विगत दिनों जिले की नगर परिषद हर्रई में सेंस गतिविधि के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया ।
शासकीय कला पथक दल के प्रमुख कलाकार श्री नरेंद्र पाल ने बताया कि नगर परिषद हर्रई के मॉडल पब्लिक स्कूल प्रांगण और बाजार चौक में मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिये प्रेरित किया गया तथा बुजुर्ग मतदाताओं, गर्भवती मतदाताओं व दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default