मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नमन किया

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 को मथुरा के नगला चन्द्रभान गाँव में हुआ। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक, संगठनकर्ता थे और भारतीय जनसंघ के सह संस्थापक भी रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद की दृष्टि दी। वे एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के साथ उनकी साहित्य में भी गहरी रूचि थी। उनका अवसान 11 फरवरी 1968 को हुआ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default