Top News

हर घर दीपावली अभियान के अंतर्गत लगभग 100 गरीब परिवारों के घरों पर दीवाली की पूर्व संध्या पर मिठाई, नमकीन, दिया, तेल, बाती, फुलझड़ी आदि के पैकेट वितरित


कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में हर घर दीपावली अभियान के अंतर्गत राज्य आनन्दम संस्थान के आनंद सहयोगियों द्वारा गरीब परिवारों को मिठाई, नमकीन, दिया, तेल, बाती, फुलझड़ी आदि के पैकेट छिंदवाड़ा नगर के चिन्हित 3 क्षेत्रों नरसिंहपुर नाका स्थित बजरंग नगर, चारफाटक स्थित केशरीनंदन हनुमान मंदिर और मुख्य डाकघर के सामने स्थित अनगढ़ हनुमान मंदिर के लगभग 100 गरीब परिवारों के घरों पर दीवाली की पूर्व संध्या पर वितरित किये गये जिससे उनके घर भी दीपावली पर रोशन हो सकें । इस अभियान के अंतर्गत आनंद सहयोगियों आयुष विभाग के डॉ.नितिन टेकरे, नेमा क्षार सूत्र संस्थान के डॉ.पवन नेमा और बिछुआ महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक प्रो.साक्षी सहारे द्वारा गरीब परिवारों के घरों पर दीवाली की पूर्व संध्या पर मिठाई, नमकीन, दिया, तेल, बाती, फुलझड़ी आदि के पैकेट वितरित किये गये।

Post a Comment

और नया पुराने