दिव्यांगजन चिन्हांकन शिविर में नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


जिले की जनपद पंचायत सौंसर में आज संपन्न दिव्यांगजन चिन्हांकन शिविर में  नशामुक्तिि अभियान के अंतर्गत ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान सौंसर द्वारा सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में नागरिकों को नशामुक्ति के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। विधायक श्री विजय चौरे, जिला पंचायत सदस्य श्री संदीप मोहोड़, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूते, जनपद पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ललित चौधरी, संस्था के संस्थापक श्री श्यामराव धवले ने हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। शिविर में पहुंचे दिव्यांगजनों ने हस्ताक्षर किए। दिव्यांगजनों और उनके परिजनों को नशे के दुष्परिणाम बताकर नशे से दूर रहने का आव्हान किया गया। साथ ही निरामया स्वास्थ्य बीमा योजना और लीगल गार्जियनशिप की जानकारी दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default