भोपाल में देश में प्रथम बार मेडिकल कॉलेजों में एम.बी.बी.एस. के हिन्दी पाठ्यक्रम के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन आज

छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस छिंदवाड़ा में भी कार्यक्रम के लाइव टेलीकास्ट को देखने व सुनने की व्यवस्था

केन्द्रीय गृह मंत्री  अमित शाह के मुख्य आतिथ्य, प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता और प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री  विश्वास सारंग के विशिष्ट आतिथ्य में भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड में 16 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से देश में प्रथम बार मेडिकल कॉलेजों में एम.बी.बी.एस.के हिन्दी पाठ्यक्रम के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के साथ ही छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस छिंदवाड़ा में भी किया जायेगा । इस कार्यक्रम को बेवकास्ट https://webcast.gov.in/mp/cmevents के माध्यम से देखा जा सकता है ।
छिंदवाड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस छिंदवाड़ा के डीन डॉ.जी.बी.रामटेके द्वारा बताया गया कि एम.बी.बी.एस.प्रथम वर्ष के विषय ऍनाटामी, फिजियोलॉजी तथा बायोकेमेस्ट्री की किताबों के हिन्दी रूपातंरण का विमोचन कार्यक्रम को भव्यता देने के लिए चिकित्सा महाविद्यालय छिंदवाड़ा के डॉ.एच.के.टी.रजा आडिटोरियम हॉल में कार्यक्रम रखा गया है जिसमें हॉल में स्थित प्रोजेक्टर के माध्यम से इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जायेगा। महाविद्यालय के सभी विभागों के चिकित्सा शिक्षक, अध्ययनरत सभी एम.बी.बी.एस. व पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं सहित शहर के गणमान्य नागरिकों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने की अपील की गई है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ