Top News

जिले के नागरिकों से सी.एम.हेल्पलाईन में छिंदवाड़ा का एसटीडी कोड-07162 लगाकर 181 नंबर डायल कर शिकायत दर्ज करने की अपील


लोक सेवा प्रबंधन विभाग के जिला प्रबंधक श्री मोहन प्रजापति ने बताया कि जिले के नागरिकों की सी.एम.हेल्पलाईन की शिकायतों को दर्ज करने और त्वरित निराकरण के लिये जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इस कंट्रोल रूम में जिले के नागरिक छिंदवाड़ा का एसटीडी कोड-07162 लगाकर 181 नंबर डायल करेंगे तो जिले से संबंधित शिकायत जिले में ही दर्ज हो जायेगी और उसका त्वरित निराकरण हो सकेगा । उन्होंने बताया कि जिले के नागरिक वर्तमान में सी.एम.हेल्पलाईन में अपनी शिकायत दर्ज करने के लिये 181 नंबर डायल करते हैं और उनकी शिकायत भोपाल स्थित राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में दर्ज हो जाती हैं तथा वहां दर्ज होने के बाद जिला स्तर पर निराकरण के लिये प्राप्त होती हैं । उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की है कि सी.एम.हेल्पलाईन में दर्ज अपनी शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिये जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में ही छिंदवाड़ा का एसटीडी कोड-07162 लगाकर 181 नंबर डायल करें जिससे शिकायत दर्ज होने के बाद तीव्र गति से शिकायत का निराकरण हो सके ।    

Post a Comment

और नया पुराने