Top News

विकासखंड जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ासमितियां कर रही जागरूकता, बताएं जा रहे नशे से बचने के उपाय

विकासखंड जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा

समितियां कर रही जागरूकता, बताएं जा रहे नशे से बचने के उपाय
जुन्नारदेव:- म प्र जन अभियान परिषद की वार्षिक कार्य योजना अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर जिला समन्वयक पवन सहगल छिंदवाड़ा के निर्देशन में आयोजित,सेक्टर बैठकों में दिए गए दिशा निर्देशों के आधार पर नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत चलाई जा रही जन जागरूकता अंतर्गत विकासखंड जुन्नारदेव में विकास खंड समन्वयक संजय बामने के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में नगरीय क्षेत्र में गठित नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड नंबर 10 जुन्नारदेव के द्वारा साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में समिति पदाधिकारियों के द्वारा साप्ताहिक कार्यों पर चर्चा करते हुए कार्य योजना का निर्माण किया गया। जैसे दस्तावेजीकरण,जल संरक्षण के लिए स्थान का चयन कर खाली बोरियों की उपलब्धता,ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रेरित करना, स्वच्छता कार्य, समिति का कार्यालय, समिति का नगर में मार्गदर्शिका बोर्ड बनाकर लगाने तथा नशा ना करें उसके लिए रंगोली से निर्मित आकृतियां बनाकर,चित्रो के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिससे नशे से होने वाली कई प्रकार की बीमारियों से बचाया जा सकता है!परामर्शदाता प्रांची विश्वकर्मा की उपस्थिति में उपस्थित महिलाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाते हुए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करने और अपने घर तथा आसपास के लोगों को जन जागरूक कर नशा छोड़ने के लिए कहने के उद्देश्य प्रेरित किया गया। उक्त बैठक में नगर विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष निमांशी रामपूरे, सदस्य आयुषी रामपुरे,एमएसडब्ल्यू छात्रा लेखिका चौरसिया,
कीर्ति मालवी,समिति कोषाध्यक्ष बबली धंडोरे, सीमा चौहान,सुलोचना रामपुरे तथा अन्य नगरीय क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित थी।

Post a Comment

और नया पुराने