अमृत छिन्दवाड़ा विकास योजना (प्रारूप) 2035 का प्रकाशन पर आपत्ति/सुझाव आमंत्रित


संचालनालय नगर तथा ग्राम निवेश भोपाल द्वारा गत 14 अक्टूबर 2022 को 30 दिवस की अवधि के लिये अमृत छिन्दवाड़ा विकास योजना (प्रारूप) 2035 का प्रकाशन किया गया है। इस प्रकाशन के संबंध में छिंदवाड़ा नगर में कलेक्ट्रेट कार्यालय नोटिस बोर्ड, नगर पालिक निगम के टाउन हॉल परिसर व उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश जिला कार्यालय और आयुक्त जबलपुर संभाग जबलपुर के नोटिस बोर्ड पर मानचित्र लगाये गये हैं। इस मानचित्र में नगर पालिक निगम सीमा और छिन्दवाड़ा निवेश क्षेत्र सीमा के अंतर्गत आने वाले ग्रामों के संबंध में आगामी 12 नवंबर 2022 तक कार्यालीन समय में किसी भी प्रकार की आपत्ति/सुझाव उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश जिला कार्यालय छिंदवाड़ा में प्रस्तुत किये जा सकते हैं।
प्रभारी उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश श्री व्ही.के.परस्ते ने बताया कि नगरपालिक निगम सीमा में ग्राम छिंदवाड़ा खास, खजरी, लोनिया करबल, सर्रा, बोरिया, सोनाखार, कुसमैली, खापाभाट, कुकड़ाजगत, परतला, चंदनगांव, मटकुली, इमलियाबोहता, सिवनी प्राणमोती, कबाड़िया, झण्डा, काराबोह पोआमा, थुनियाभांड, इमलीखेड़ा, सोनपुर, सारसवाड़ा, अजनिया, लहगडुआ, चौखडाढाना और खैरीभोपाल तथा निवेश क्षेत्र सीमा में ग्राम झिरलिंगा, चारगांव, लकड़ाई जम्होड़ी, खापामिट्ठे खाँ, डुंडासिवनी, सारना, पखड़िया, अतरवाड़ा, माल्हनवाडा, कुकड़ाचिमन, चारगांव भाट, थुनिया उदना, मोआदेई, मानेगांव, डुंगरिया, मुरमारी, अर्जुनवाड़ी, शिकारपुर, पौनारी, देवर्धा, लिंगा, जैतपुर खुर्द, गाडरवाड़ा, सालीमेटा, खुनाझिरकलां, खेरवाड़ा, कुण्डालीकलां, उसरिया, गुरैया और सुरगी को सम्मिलित किया गया है । इन ग्रामों के संबंध में ही आपत्ति/सुझाव मान्य किये जायेंगे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ