जुन्नारदेव नगर मे मनाया गया मध्य प्रदेश स्थापना दिवस

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
 मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जुन्नारदेव के द्वारा नगर पालिका परिषद जुन्नारदेव के सहयोग से शा श्री नंदलाल सूद उत्कृष्ट विद्यालय, पं रविशंकर शुक्ल, शा कन्या परिसर के स्कूलों के छात्रों तथा स्थानीय सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं नगर विकास प्रस्फुटन समितियां के साथ वरिष्ठ नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयं सेवी संगठन, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आज सुबह 11:00 से प्रभातफेरी का आयोजन किया किया गया
सभी उत्कृष्ट विद्यालय जुन्नारदेव  मे एकत्र हुए, पूजन एवम दीप प्रज्ज्वलित कर ,म.प्र गान के बाद नशा मुक्ति संकल्प एवं शपथ ग्रहण किया गया उसके बाद प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर उत्कृष्ट विद्यालय से अंबेडकर चौक, अंबेडकर चौक से मुखर्जी चौक, गांधी चौक, सब्जी मंडी, विजय स्तंभ से थाना परिसर, थाना परिसर से वापस उत्कर्ष विद्यालय जुन्नारदेव  पहुँच कर कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम गीत और आभार व्यक्त के साथ किया गया, इस कार्यक्रम मे जन अभियान परिषद के प्रस्फुटन समिति सदस्य, नवांकुर संस्था प्रतिनिधि, बीएसडब्ल्यू छात्र एमएसडब्ल्यू छात्र , सामाजिक संस्थाएं, नगर के   बरिष्ठ नागरिक एवं शिक्षा विभाग पुलिस विभाग खेल युवा एवं युवा कल्याण विभाग,एनएसएस,एन सी सी, स्काउट गाईड के छात्र छात्राओं सहित लगभग 2500 लोगों ने हिस्सा लिया इस कार्यक्रम मे  नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सलोडे,
एसडीएम मधुवंतराव राव धुर्वे,तहसीलदार रेखा देशमुख, सीईओ रश्मि चौहान,जुन्नारदेव,थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा,सहित  समस्त स्कूलों के प्राचार्य , शिक्षकगण अन्य विभागों के शासकीय अधिकारी कर्मचारी एवं विकास खण्ड समन्वयक - संजय बामने परामर्शदाता- सरजू विश्वकर्मा व समस्त जन प्रतिनिधि मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default