नवेगाव : मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक पवन सहगल के मार्गदर्शन में विकासखंड जुन्नारदेव विकासखंड समन्वयक संजय बामने के नेतृत्व में नवेगांव सेक्टर में नवांकुर संस्था स्वयं सामाजिक कल्याण एवं विकास समिति खापा स्वामी के अध्यक्ष श्रीमती अर्चना महोरे के द्वारा सेक्टर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें 6 ग्राम के प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी, सीएमसीएलडीपी छात्र छात्राएं उपस्थित थे। जिन्हें जन अभियान परिषद के कार्य, कार्यक्रम एवं गतिविधियों पर तथा रजिस्टर संधारण पर जानकारी देकर प्रेरित किया गया, तथा जल संरक्षण के लिए कार्य योजना निर्माण कर स्थान का चयन तथा खाली बोरियों का इंतजाम करने की जानकारी सदस्य को दी गई। उपस्थित सभी सदस्यों को नशामुक्ति अभियान अंर्तगत शपथ दिलाई गई है। साथ ही निरामा ग्राम एवं बदनूर ग्राम के किनारे स्थित नाले पर 50 बोरियों का बोरी बधान का कार्य श्रमदान करते हुए किया गया। जिसमें सभी के द्वारा श्रम करते हुए जल संरक्षण हेतु एवं पशु पक्षियों को पानी उपलब्ध हो सके और सिंचित खेती में पानी निस्तार के लिए उपलब्ध हो सके, इस उद्देश्य से यह कार्य किया गया जिसमें कृष्णा यदुवंशी ,अंकित यदुवंशी उदल यदुवंशी सुमित्रा धुर्वे अंजूना बटके मुकेश यादव ग्रामीण महिला पुरुष आदि उपस्थित थे ।
Tags
दमुआ

