कुण्डाली खुर्द में विद्यार्थियों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा जिले के विकासखंड परासिया के ग्राम कुण्डाली खुर्द में शासकीय माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों को संविधान दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही ग्रामवासियों को भी नशा नहीं करने की सलाह देते हुये नशा से होने वाले दुष्परिणाम की जानकारी दी गई।

      म.प्र. जन अभियान परिषद परासिया के समन्वयक श्री संजीव भावरकर ने बताया कि ग्राम में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक और बीएसडब्ल्यू छात्र श्री मनेश भलावी द्वारा विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण कराई गई । इस अवसर पर शाला की प्रधानाध्यापक सुश्री अर्चना बुनकर, शिक्षकगण सर्वश्री गजानंद सूर्यवंशी, मीना नागवंशी, मुकेश चतुर्वेदी, धर्मेंद्र भारत और ग्रामवासी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default