जिले की जनपद पंचायत तामिया में विशाल नशा मुक्ति अभियान कार्यशाला संपन्न


नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरेन्द्र नारायण और अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जनकल्याण श्री एस.के.गुप्ता के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार के सहयोग से जिले की जनपद पंचायत तामिया में सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जनकल्याण विभाग की विशाल नशा मुक्ति अभियान कार्यशाला संपन्न हुई । कार्यशाला में जिला पंचायत सदस्य श्री नवीन मरकाम, जनपद पंचायत तामिया की अध्यक्ष श्रीमती तुलसा परतेती, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तामिया, पंचायत इंस्पेक्टर, 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव व रोजगार सहायक, सी.एम.राइस स्कूल तामिया के कक्षा 9 से 12 तक के लगभग 200 विद्यार्थी और गायत्री परिवार के 4 विकासखंडों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की ।
सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जनकल्याण विभाग के शासकीय कला पथक दल के प्रमुख कलाकार श्री नरेन्द्र पाल ने बताया कि कार्यशाला का शुभारंभ जनपद पंचायत तामिया की अध्यक्ष श्रीमती परतेती द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित बहनों को नशा नहीं करने के लिये प्रेरित किया और सभी बच्चों को गायत्री चालीसा पाठ करने और नशा नहीं करने का संकल्प दिलाया । उन्होंने बताया कि गायत्री परिवार के श्री अरूण पराडकर ने गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ, अप्रैल 2023 में आयोजित होने वाले 108 कुण्डीय यज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा पर अपने विचार व्यक्त करते हुये आमंत्रण व संकल्प पत्र भी वितरित किये गये । श्री अटल खुर्वे द्वारा सभी प्रकार के नशा व उसमें मिलाये जाने वाले कैमीकल और उससे होने वाली गंभीर बीमारी से सभी को अवगत कराया और नशा छोडने के लिए प्रेरित किया । परासिया के श्री चांदवंशी ने संगीत के माध्यम से नशा पर अपने विचार रखे और वरिष्ठ शिक्षक श्री कैचे ने नशा नहीं करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ