कलेक्टर श्रीमती पटले की अध्यक्षता में कर्मचारियों की परिचयात्मक बैठक संपन्न


नवागत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर कार्यालय में संचालित विभिन्न विभागों और शाखाओं के कर्मचारियों की परिचयात्मक बैठक संपन्न हुई । बैठक में अपर कलेक्टर श्री ओ.पी.सनोडिया, एसडीएम श्री अतुल सिंह व संयुक्त कलेक्टर श्री अजीत तिर्की सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे ।
कलेक्टर श्रीमती पटले ने कहा कि कलेक्ट्रेट छिंदवाड़ा के विभिन्न विभागों और शाखाओं में कार्य करने वाले सभी कर्मचारी बहुत मेहनती और परिश्रमी हैं । सभी अपना कार्य पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करते हैं । सभी कर्मचारी इसी प्रकार आपसी समन्वय और सहयोग से कार्य करते रहें जिससे जिले में बेहतर कार्यप्रणाली से कार्य होता रहे । उन्होंने सभी कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करते हुये उनके द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यो की जानकारी प्राप्त की ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ