मीडिया और प्रशासन एक-दूसरे के आपसी सहयोग व समन्वय से समाज की प्रगति के उद्देश्य को कर सकते हैं फलीभूत-नवागत कलेक्टर श्रीमती पटले

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

पत्रकारों की परिचयात्मक बैठक संपन्न

नवागत कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने कहा कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया का महत्वपूर्ण स्थान है । मीडिया के माध्यम से शासन-प्रशासन की योजनाओं की जानकारी आम जनता व समाज तक पहुंचती है जिससे समाज की प्रगति सुनिश्चित होती है । मीडिया और प्रशासन एक साथ चलकर ही समाज की प्रगति में सहायक हो सकते हैं तथा समाज की प्रगति से जिला आगे बढ़ता है और जिले की प्रगति से प्रदेश और देश की प्रगति होती है । हम एक-दूसरे के आपसी सहयोग व समन्वय से उत्तम तरीके से मेहनत करके समाज की प्रगति के उद्देश्य को फलीभूत कर सकते हैं । नवागत कलेक्टर श्रीमती पटले आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में पत्रकारों की परिचयात्मक बैठक को संबोधित कर रहीं थीं। बैठक के प्रारंभ में नवागत कलेक्टर श्रीमती पटले ने अपना परिचय देते हुये सभी पत्रकारों से परिचय प्राप्त किया । बैठक में एसडीएम श्री अतुल सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री अजीत तिर्की, प्रचार सहायक जनसंपर्क श्री ओ.पी.सोनवंशी और सभी सम्माननीय पत्रकारगण उपस्थित थे ।

      बैठक में कलेक्टर श्रीमती पटले ने कहा कि छिंदवाड़ा जिला अपने आप में एक वैरायटी वाला जिला है । इस जिले में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में कार्य करके इसे बेहतर से बेहतर जिला बनाया जा सकता है । इसके लिये मीडिया और जिला प्रशासन के सहयोग से जिले को समझकर और नये आईडियाज आने पर बेहतर कार्य करने का प्रयास किया जायेगा । उन्होंने कहा कि जिले की विभिन्न घटनाओं के संबंध में चर्चा के लिये मीडिया के साथी कभी भी मोबाईल पर चर्चा कर सकते हैं या मैसेज भेज सकते हैं । उन्होंने पत्रकारों द्वारा उर्वरक की उपलब्धता, बिजली कटौती, निर्वाचन, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य सुविधायें, व्ही.आई.पी.रोड पर आर.ओ.बी.निर्माण, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण, अच्छी सड़कों की सुविधा आदि बिंदुओं के संबंध में किये जाने वाले प्रयासों से भी अवगत कराया । एसडीएम श्री सिंह ने बैठक के प्रारंभ में नवागत कलेक्टर श्रीमती पटले और सभी पत्रकारों का स्वागत किया तथा अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default