Top News

क्षेत्रीय ग्रामीण पत्रकार संघ की बैठक संपन्नपत्रकारों से अभद्रता और क्षेत्र में चल रहे अवैध गतिविधियों पर हुई चर्चा

क्षेत्रीय ग्रामीण पत्रकार संघ की बैठक संपन्न

पत्रकारों से अभद्रता और क्षेत्र में चल रहे अवैध गतिविधियों पर हुई चर्चा
क्षेत्रीय ग्रामीण पत्रकार संघ की बैठक वरिष्ट पत्रकार एवं संघ के संरक्षक की अध्यक्षता में आमला रेस्ट हाऊस में संपन हुई इस बैठक में क्षेत्रीय ग्रामीण पत्रकार संघ में नए सदस्य के रूप में पत्रकार रोशन कापसे द्वारा शामिल होने पर सभी ने बधाईयां प्रेषित की इस बैठक में मुख्य रूप से संगठन को मजबूती प्रदान करना,क्षेत्र में हो रही असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने शासन प्रशासन तक मीडिया के माध्यम से पहुचाना आए दिन पत्रकारों के साथ अभद्रता के जो मामले आय दिन प्रकाश में आ रहे हैं उसकी कड़ी निन्दा कर एकजुट होकर उसका विरोध करने का निर्णय लिया गया।क्षेत्र में निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों के अधिकारो के हनन तथा कार्य में बाधा डालने के मामले सामने आ रहे हैं उसका भी संगठन कड़ा विरोध करते हुए कड़ी निंदा करता है भविष्य में इस प्रकार के मामले सामने आने पर संगठन इसके निराकरण हेतु संगठन कदम उठाकर शासन प्रशासन को अवगत कराएगा इस बैठक में मुख्य रूप से संयोजक दिनकर पातुरकर, अध्यक्ष पद्माकर ठोसरे, उपाध्यक्ष,रंजीत ठाकुर राकेश ठाकरे,सचिव आकाश खंडाइत, कोषाध्यक्ष ललित मलिक, सहसचिव योगेश बाविस्टाले, गणेश भानगे,गोलु भक्ते, योगेश गौतम, सहित अन्य सभी साथी उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने